नशीले कैप्सूल की तस्करी करने के आरोपी दो युवक अरेस्ट

अंबाला (हरियाणा)। नशीले कैप्सूल की तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को अरेस्ट किया गया है। उनके कब्जे से एक गाड़ी भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अंबाला यूनिट ने की। आरोपियों के कब्जे से 720 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए है।

सूचना मिलने पर की कार्रवाई

ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक जगबीर सिंह व यूनिट इंस्पेक्टर सतबीर सिंह राठौड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारायणगढ कस्बे के गांव हमीदपुर के पास टीम गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि रठाली का युवक गुरचरण सिंह उर्फ जोनी नशीले कैप्सूल बेचने के लिए नारायणगढ़ की तरफ जाएगा।

नाकाबंदी कर दो युवक दबोचे

इस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर में दो युवक गाउ़ी में आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से प्रोक्सीवन के 30 पत्ते नशीले कैप्सूल मिले। गुरचरण के साथ दूसरा आरोपी बीरबल उर्फ लल्लू मौजूद था।

पुलिस रिमांड पर भेजे

पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

डीएसपी ने आमजन से अपील की है कि नशा बिक्री या नशा करने वाले के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत एनसीबी के टॉल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी