मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद, पुलिस से हाथापाई

सिरसा। गांव केहरवाला में एक मकान में चलाए जा रहे एक मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने रेड की। पुलिस टीम ने यहां से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस टीम के साथ आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक व उसके परिजनों ने हाथापाई कर डाली। आरोपियों द्वारा पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़े जाने की भी बात कही जा रही है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक विनोद कुमार, पत्नी राजेश्वरी, दलीप, वेदपाल सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घर में चला रहा था मेडिकल स्टोर

जीवननगर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ढुढियांवाली बस स्टैंड क्षेत्र में गस्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव केहरवाला में एक व्यक्ति घर में मेडिकल स्टोर चला रहा है। वह अपने स्टोर पर नशीली व प्रतिबंधित दवाइयां बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक नकली ग्राहक को 500 रुपये का नोट देकर उक्त मेडिकल पर भेजा।

नकली ग्राहक ने खरीदी नशीली दवा

नकली ग्राहक ने उक्त स्टोर पर गोलियां व कैप्सूल खरीदे। मेडिकल स्टोर संचालक ने बिना पर्ची के ग्राहक को प्रतिबंधित नशीली 30 गोलियां व कैप्सूल दे दिए। ग्राहक के इशारे पर पुलिस ने मौके पर रेड की। मेडिकल स्टोर संचालक विनोद कुमार ने पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसी समय आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस टीम के साथ की मारपीट

मौके पर विनोद के परिजन भी आ गए। उनमें से एक व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर बताते हुए पुलिस कर्मियों के साथ गलत बर्ताव किया। उक्त लोगों ने विनोद को छुड़वाने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम के साथ हाथापाई की। आरोपियों ने जीवन नगर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार की वर्दी के बटन तोड़ दिए। दिल्ली पुलिस के कर्मचारी दलीप ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

रानियां थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी के गिरफ्तार किए जाने की खबर नहीं है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए