नशीले कैप्सूल की बिक्री में शामिल युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश। नशीले कैप्सूल की बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी
स्कूल, कॉलेज के छात्रों और फैक्ट्रियों में मजदूरों को नशीले कैप्सूलों की सप्लाई करता था।

यह है मामला

ऋषिकेश कोतवाली ने नशे के सौदागर को 4440 नशीले कैप्सूलों व एक मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सहारनपुर से नशीले कैप्सूल लाकर यहां सप्लाई करता था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मुर्गी फार्म, आईडीपीएल रोड के पास से एक आरोपी को सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर नशीले कैप्सूल की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

सहारनपुर के डीलर से लाता था कैप्सूल

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त नशीले कैप्सूलों को वह सहारनपुर के डीलर से खरीदकर लाया था। इनको स्कूल, कॉलेज के छात्रों तथा फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को उंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाता था। आरोपित से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बंध में जानकारी जुटाई है। पकड़े गए आरोपित का नाम जितेंद्र कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय मलखान निवासी गली नंबर 1 हनुमान मंदिर कॉलोनी ऋषिकेश है।.

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत