फार्मा फैक्टरी में रेड, लाखों की नशीली गोलियां व दवाएं जब्त

बद्दी। फार्मा फैक्टरी में छापामारी कर एसटीएफ ने लाखों रुपये कीमत की नशीली गोलियां व दवाएं जब्त की हैं। राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने भी इस मामले में फार्मा कंपनी के संचालकों को नोटिस जारी कर रिकार्ड तलब किया है।

यह है मामला

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में अवैध साइकोट्रॉपिक पदार्थों व दवाओं के विर्निर्माण में स्माइलैक्स फार्मा पर रेड पड़ी थी। यहां मौके से लाखों की नशीली दवाएं बरामद हुई थी। पंजाब पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बद्दी की एक और फार्मा फैक्टरी में दबिश दी और लाखों की तादाद में नशीली गोलियां/कैप्सूल, रॉ मटीरियल व सिरप बरामद करने में सफलता पाई है।

एसटीएफ ने हिमाचल के दवा नियंत्रक प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर झाड़माजरी स्थित बायोजेनटिक ड्रग्स में दबिश दी और साइकोट्रॉपिक पदार्थों व दवाओं की बड़ी खेप को जब्त किया है। औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों ने करीब 400 किलोग्राम कोडीन, अल्प्राजोलम टेबलेट के 364 बॉक्स और करीब 4,000 कफ सिरप की बोतलें जब्त कीं है।

बता दें कि एल्प्रैक्स टेबलेट और कफ सिरप का नशा करने वाले आमतौर पर दुरुपयोग करते हैं और कोडीन का उपयोग कफ सिरप बनाने के लिए किया जाता है।

फार्मा कंपनी के संचालकों से रिकार्ड तलब किया

एसटीएफ ने इस मामले में अब बायोजेनटिक ड्रग्स के खिलाफ भी कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी है। राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने भी इस मामले में फार्मा कंपनी के संचालकों को नोटिस जारी कर रिकार्ड तलब किया है।

बताया गया है कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के डीएसपी के नेतृत्व में अमृतसर से एक टीम ने बद्दी के झाड़माजरी स्थित बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा और पिछले लगभग एक साल में खरीदी गई विभिन्न साइकोट्रोपिक दवाओं और इसके कच्चे माल की बिक्री और खरीद से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों का निरीक्षण किया।

छापेमारी में कार्यवाहक राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर समेत प्राधिकरण के एडीसी व ड्रग इंस्पेकटर समेत सात अधिकारी भी शामिल थे। कार्यवाहक राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि बायोजेनिटक ड्रग्स में एसटीएफ की कार्रवाई चल रही है और जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत