नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर)। पुलिस ने 6000 नशीले कैप्सूल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कई दिनों से यह सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग गैर कानूनी तरीके से किश्तवाड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार करके लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसी के चलते एसएचओ किश्तवाड़ इंस्पेक्टर सूरज पठानिया ने हडिय़ाल चौकी अफसर को साथ लेकर गुरुद्वारा के पास नाके के दौरान एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की तलाशी के दौरान 6000 टीआरएम स्पास ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान नावेद मलिक पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मलिकनार छात्रु किश्तवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए