डुप्लीकेट दवाइयां बेचते युवक को पकडक़र पुलिस को सौंपा

बिलासपुर (उत्तर प्रदेश)। ग्रामीणों ने एक युवक को पेस्टीसाइड खेती की डुप्लीकेट दवाइयां बेचते हुए उसे रंगे हाथों दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। उधर, एफएमसी कम्पनी के अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव गोधी निवासी मनप्रीत सिंह गांव में पेस्टीसाइड (फसल की दवाइयां) बेचने की दुकान चलाता है।
एक युवक उसकी दुकान पर डुप्लीकेट खेती की दवाइयां बेचने आया। दुकान स्वामी ने शक होने पर युवक को वहीं बैठा लिया। सूचना पर गांव पईपुरा के प्रधानपति दलजीत सिंह, शमशेर सिंह आदि किसान मौके पर आ गए। युवक ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ पुत्री शफीक अहमद निवासी गांव सिधौली थाना मीरगंज बरेली बताया। इसके पश्चात ग्रामीण पकड़े युवक को लेकर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया। दूसरी ओर सूचना पाकर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह कोतवाली पहुंच गए। बाद में एफएमसी कम्पनी के सीनियर मैनेजर संजय शमर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक से बरामद की गई खेती की दवाई को डुप्लीकेट बताया। युवक के कब्जे से 120 एमएल की पांच शीशी बरामद हुई हैं। सूचना पर जिला कृषि रक्षाधिकारी चंद्रगुप्त सागर भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने डुप्लीकेट गन्ने में डालने वाली दवाई के जांच के लिए नमूने लिए हैं। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि अभी इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए