नशे का कारोबार करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है, ताकि नशीली दवाइयों का धंधा चलाने वालों के बारे में और जानकारी मिल सके।
जानकारी अनुसार थाना सहसपुर की अलग-अलग पुलिस टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सेलाकुई में एक होटल के पास जमनपुर गली में आशिक पुत्र कमरूद्दीन निवासी जमनपुर सेलाकुई दो पॉलीथिन लिए आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आशिक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पॉलीथिन में दवाइयां हैं, जिसका उसके पास कोई बिल नहीं है। दवाइयों को वह नशा करने वालों को बेचकर मुनाफा कमाता है। इस पर दरोगा पंकज कुमार ने मौके पर औषधि निरीक्षक नीरज कुमार को बुलाया। ड्रग इंस्पेक्टर ने आशिक के पास मिली दवाइयों को प्रतिबंधित बताया। आरोपित आशिक के अनुसार उसका सेलाकुई मैन बाजार में मेडिकल स्टोर है। औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने मेडिकल स्टोर में सर्च किया, जहां से चार पेटी अवैध प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई। जांच में पता चला कि आरोपी बिना लाइसेंस के ही मेडिकल स्टोर चला रहा था। सामूहिक रूप से औषधि निरीक्षक व थानाध्यक्ष ने आरोपी आशिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के लिए उसने अप्लाई किया है, लेकिन अभी तक लाइसेंस बन नहीं पाया है। वह आइएसबीटी देहरादून के पास एक मेडिकोज से दवा खरीदता है। सेलाकुई में उसके मेडिकल स्टोर से स्कूल के छात्रों व नशे की प्रवृति वाले लोग दवा खरीदते रहते हैं। वह ज्यादा मुनाफे के लालच में आकर प्रतिबंधित दवा को दोगुने दाम पर बेचता है। आरोपित आशिक के स्टोर से एलपराजोलम की 21 सौ टेबलेट, परवोरिन के 410 कैप्सूल, क्लोविडोल एसआर के 930 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने चार पेटी प्रतिबंधित दवा सील की हैं।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 17 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा