फार्मासिस्ट मामले को लेकर दवा व्यापारी जाएंगे कोर्ट

मऊ (उत्तर प्रदेश)। दवाओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और दवा की दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को लेकर घोसी के दवा व्यवसायी अब आंदोलन करेंगे। अगर फिर भी बात नहीं बनी तो अंतिम विकल्प के रूप में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस संबंध में तहसील स्तरीय दवा विक्रेता कल्याण समिति की आयोजित बैठक में अध्यक्ष अरविद कुमार पांडेय ने कहा कि आम दवाओं के कीमतों में कंपनियों ने इतनी वृद्धि कर दी है कि गरीब तो दूर मध्यमवर्गीय रोगी भी उपचार कराने में असमर्थ हैं। केंद्र सरकार इन कंपनियों पर अंकुश लगाने में अक्षम है जबकि दवा दुकानों में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को लेकर दबाव बनाने के साथ ही इसे जटिल भी बना रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने इस पर अंकुश न लगाया तो वह दिन दूर नहीं, जब मेडिकल हाल एक के बाद एक बंद होनेे लगेंंगे। संगठन के महामंत्री निर्भय पांडेय ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल एवं राष्ट्रीय संगठन के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता के बावजूद समस्या का हल न होने को विडंबना बताया। उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा भी इसे लेकर आश्वासन दिए जाने पर बाद में सब कुछ जस का तस होने की जानकारी दी। सचिव रमेश चंद सिंह, संगठन मंत्री अनु पम श्रीवास्तव, पारसनाथ मौर्य एवं बृजभान यादव आदि ने इस समस्या को लेकर आंदोलन एवं बाद में अदालत का दरवाजा खटखटाने का प्रस्ताव रखा। इसे बैठक में उपस्थित लालबिहारी गुप्ता, रजनीश श्रीवास्तव, तीर्थराज सिंह, शोएब निजामी एवं राजन बर्नवाल सहित सभी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा