नशे के लिए हो रहा कफ सिरप का उपयोग

सहरसा। कफ सिरप का इस्तेमाल खांसी को ठीक करने के लिए किया जाता है। सरकारी प्रावधान के अनुसार बाजार में कोरेक्स, टोरेक्स, कफीना, फेंसिड्रिल, विसकॉफ आदि नाम से बिकने वाला कफ सिरप बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं दिया जाना है। परंतु दवा दुकानदार ही नहीं अन्य जगहों पर भी कफ सिरप बिकता है जिस कारण डॉक्टरी सलाह की जरूरत भी नहीं पड़ती है। चिकित्सक डा. आईडी सिंह कहते हैं कि इसका नियमित व अधिक मात्रा में सेवन घातक है। इस सिरप का अधिक इस्तेमाल करने से पहले उत्तेजना आती है और फिर पूरा शरीर सुस्त पड़ जाता है। इसका सीधा असर मस्तिष्क, किडनी, पेट, लीवर, लंग्स आदि पर होता है। जबकि शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है। कफ सिरप दवा के खुदरा बिक्रेता सौ बोतल व थोक विक्रेता एक हजार बोतल रख सकते हैं। लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के इसकी बिक्री नहीं की जा सकती है। ऐसा करने पर कार्रवाई हो सकती है। लेकिन कोसी इलाके में इससे खांसी तो नहीं ठीक हो रही है बल्कि इसका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा है। यही वजह है कि इस इलाके में दवा दुकानों में ही नहीं गांव-देहातों के छोटे-छोटे दुकानों में यह सिरप आसानी से उपलब्ध हो जाता है। कई बार पुलिस द्वारा बड़ी खेप पकड़ाने के बाद भी मामले में फंसे कारोबारी आसानी से बच निकलते हैं। दरअसल तीन दिन पहले बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली से 256 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इस मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी भी की गई। दरअसल मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रामपट्टी गांव से पुलिस ने 275 कार्टन कफ सिरप बरामद किया गया। इस मामले में मधेपुरा के दो दवा एजेंसी संचालक विमल कुमार वर्मा एवं एस फार्मा के संचालक रूपेश कुमार समेत दस लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई