ऑक्सीजन का स्टॉक बढ़ा ,लेकिन खाली सिलेंडरों की हो रही कमी

इंदौर। कोरोना संक्रमित मरीजों के कारण इंदौर ही नहीं, संभाग के अन्य जिलों के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। इस कारण संभागीय प्रशासन ने ऑक्सीजन का स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है, लेकिन इसमें खाली सिलेंडरों की कमी आड़े आ रही है। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने उद्योगों के जरिए खाली सिलेंडर बढ़ाने की तैयारी की है। उद्योगों के बीच समन्वय बनाया जा रहा है जिससे मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में सिलेंडर की कमी बाधा नहीं बने। दरअसल, इंदौर में संभाग के खरगोन, खंडवा, बड़वानी, झाबुआ, धार आदि जिलों के अलावा उज्जैन संभाग के देवास, उज्जैन आदि जिलों से भी मरीज आ रहे हैं। उन जिलों के स्थानीय अस्पताल ऑक्सीजन के लिए इंदौर के आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भर हैं। इसलिए इंदौर के जिम्मे ऑक्सीजन का प्रबंधन आ गया है। जिलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित न हो, इसलिए हाल ही में संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की। औद्योगिक केंद्र विकास निगम को जिम्मेदारी दी गई है कि वह सिलेंडर की कमी को पूरा करने के लिए काम करे। डॉ. शर्मा का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन है। ऑक्सीजन का स्टॉक बढ़ाने के लिए अधिक सिलेंडर लग रहे हैं। इसका प्रबंधन किया जा रहा है, लेकिन समस्या जैसी कोई बात नहीं है।
इंदौर और पीथमपुर में ऑक्सीजन के जो संयंत्र हैं, वहां से निरंतर गैस उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन भरे सिलेंडर रवाना करने के बाद गैस भरने के लिए खाली सिलेंडरों का इंतजार करना पड़ रहा है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी