निशुल्क दवा योजना में वाउचर एन्ट्री में 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले प्रभारियाें काे चार्जशीट

अलवर। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में वाउचर एन्ट्री में 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले सीएचसी प्रभारी नीमराना, खेड़ली, बहादुरपुर एवं हरसौरा तथा पीएचसी प्रभारी बघेरीकलां, बीबीरानी एवं डूमरोली को चार्जशीट देकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर पहाड़िया की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई।

इसमें कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड टीकाकरण की समीक्षा कर कहा कि जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी बीसीएमओ अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों एवं सरकारी कार्मिकों से समन्वय कर सभी लाभान्वितों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत सभी संस्थानों में शत-प्रतिशत दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा दवाओं के वाउचर्स की नियमित एन्ट्री कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 108 एवं 104 बेस एम्बुलेंस की सेवाओं की समीक्षा कर जिला एम्बुलेंस समन्वयक को निर्देशित किया कि एम्बुलेंस की सेवाओं को सुचारू रूप में संचालित कराएं।

जो एंबुलेंस संचालन योग्य नहीं हैं, उनकी तुरंत रिपाेर्ट भेजें। बैठक में सीएमएचओ डॉ. ओपी मीना, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. केके मीना, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. छबील कुमार, आरसीएचओ डॉ. अरविन्द गेट आदि माैजूद रहे।उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर जांचों की एन्ट्री लैब टेक्नीशियन से कराने काे कहा। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर एक फ्लाइंग स्क्वाॅड गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने पर जोर देते हुए सभी बीसीएमओ को निर्देश दिए कि घर पर प्रसव के प्रकरणों को गंभीरता से लिया जाएगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन