Pfizer ने शुरू किया बच्‍चों के लिए कोरोना वैक्‍सनी का ट्रायल, इस उम्र वालों को भी लगेगा टीका

नई दिल्‍ली। अमेरिका की फार्मा कंपनी फाइजर और उसके जर्मन पार्टनर बायोएनटेक एसई ने 12 साल से कम उम्र के बच्‍चों के लिए अपने कोविड-19 वैक्‍सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है। अमेरिकी कंपनी ने गुरुवार को उम्‍मीद जताई कि वह 2022 की शुरुआत में बच्‍चों के लिए कोरोना वायरस टीका बाजार में पेश करने में सफल होगी। फाइजर के प्रवक्‍ता शैरोन कैस्टिलो ने बताया कि बुधवार को वॉलेंटियर्स के पहले बैच को शुरुआती ट्रायल के तहत पहला इंजेक्‍शन दिया गया। उल्‍लेखनीय है कि अमेरिका में फाइजर-बायोएनटेक ही अकेली ऐसी कंपनी है, जिसके वैक्‍सीन को 16 और 17 साल के बच्‍चों को लगाने की मंजूरी दी गई है।

Moderna की वैक्‍सनी को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने की मंजूरी मिली है। इसके अलावा अभी और किसी कंपनी की वैक्‍सीन को बच्‍चों के लिए उपयोग की मंजूरी नहीं दी गई है। फाइजर और बायोएनटेक ने तीन चरणों में होने वाले ट्रायल में भाग ले रहे 144 प्रतिभागियों को तीन अलग-अलग डोज- 10, 20 और 30 माइक्रोग्राम- में वैक्‍सीन के दो शॉट देकर शुरुआत सुरक्षा परीक्षण करने की योजना बनाई है। इसके बाद ट्रायल के अंतिम चरण में प्रतिभागियों की संख्‍या बढ़ाकर 4500 की जाएगी। कंपनी ने उम्‍मीद जताई है कि 2021 की दूसरी छमाही में इन परीक्षणों के परिणाम उपलब्‍ध होंगे।

फाइजर और बायोएनटेक के वैक्‍सीन को 16 साल और इससे कम उम्र के बच्‍चों पर ट्रायल के लिए यूएस रेगूलेटर्स ने पिछले साल दिसंबर में अपनी मंजूरी प्रदान की थी। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के डाटा के मुताबिक, बुधवार सुबह तक अमेरिका में लगभग 6.6 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीका लग चुका है। मॉडेर्ना इंक ने भी पिछले हफ्ते बच्‍चों के लिए अपने कोविड-19 वैक्‍सीन का ट्रायल शुरू किया है। इसमें 6 माह से लेकर 16 वर्ष की उम्र तक के बच्‍चे शामिल हैं। ठीक इसी प्रकार का ट्रायल अब फाइजर ने भी शुरू किया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन