नेशनल मेडिकल बिल 2017 के विरोध में ओपीडी बंद

रोहतक। नेशनल मेडिकल बिल 2017 के विरोध में शनिवार को इंडियन कालेज एसोसिएशन के आह्वान पर यहां के निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमए रोहतक के सचिव डॉ रवि मोहन ने बताया कि निजी अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं तो बंद रखी गई थी लेकिन आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखी। निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद होने के कारण सामान्य अस्पताल और पीजीआईएमएस में ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया।

डॉ रवि मोहन ने बताया कि सरकार भेदभाव कर काउंसिल में अपने सदस्य को नियुक्त कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से ही चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोहतक आईएमए के लगभग 200 डॉक्टर सदस्य तथा अपने अस्पतालों में नेशनल मेडिकल बिल 2017 के विरोध में शनिवार को ओपीडी बंद रखी। नेशनल मेडिकल बिल 2017 का पुरजोर विरोध करते हुए यहां शनिवार को निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद करके अपना विरोध प्रकट किया। आईएमए रोहतक के संरक्षक डॉ आरके चौधरी और डॉ वर्मा ने बताया कि सरकार मेडिकल काउंसिल के सदस्यों के लिए कुछ डॉक्टरों को नामांकित कर रही है।

उसके बाद चुनाव के माध्यम से सदस्य चुने जाएंगे। यह पूरी तरह भेदभाव की राजनीति अपनाई जा रही है। इसलिए आईएमए ने पुरजोर विरोध के रूप में शनिवार को अपने अस्पतालों में ओपीडी बंद करके विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आईएमए के डॉक्टर सदस्य किसी भी मरीज को संकट में नहीं डालना चाहते। इसलिए उन्होंने अपने अस्पतालों मे आपातकालीन सेवाएं जारी रखी।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट