पटना एम्स में योग से इलाज के लिए शुरु होगा थेरेपी सेंटर

Patna AIMS:बिहार के सबसे बड़े अस्पताल अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (Patna AIMS) में योग से इलाज किया जायेगा। एम्स प्रशासन ने भी ये मान लिया है कि जिन बीमारियों का इलाज ऐलोपैथ भी नहीं कर सकता उसका इलाज योग से संभव है। योग के जरिए गठिया, अवसाद, शुगर, बीपी, ग्लूकोमा, पीठ दर्द और रीढ़ की हड्डी की बीमारी एएस सहित कई अन्य बीमारियों का इलाज किया जायेगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है।

अस्पताल के योग विभाग में 30 बेड का वार्ड बनाया जायेगा (Patna AIMS) 

एम्स के निदेशक डॉ. जीके पॉल के दिशानिर्देश में यहां योग विभाग के लिए 30 बिस्तरों वाले वार्ड की योजना बनाई गई है, जहां मरीजों को योग चिकित्सा के माध्यम से पूरी तरह ठीक करने के लिए वार्ड में भर्ती किया जाएगा। डॉ. जीके पॉल ने कहा कि एम्स पटना में एक आयुष भवन है जो अब आयुर्वेद और होम्योपैथी में पारंपरिक दवाओं से इलाज करता है. उन्होंने कहा कि देश में कई केंद्र हैं जो योग क्लास संचालित करते हैं और योग प्रशिक्षण देते हैं। ऐसे बहुत कम केंद्र हैं जहां अस्पताल के मरीजों को योग चिकित्सा दी जाती है।

अध्ययन में योग को बहुत प्रभावी माना गया 

हाल ही के दिनों में योग पर शोध के लिए दिल्ली एम्स में सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड मेडिकल एंड रिसर्च (सीआईएमआर) की स्थापना की गई है। जिसमें एम्स के डॉक्टरों का पूरा ध्यान योग पर शोध करना और इसके चिकित्सीय लाभों के वैज्ञानिक प्रमाण प्राप्त करना था। सीआईएमआर में योग पर किए गए शोध में पाया गया कि योग अवसाद, तनाव, रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी है। इसके साथ ही यह पीठ दर्द, हृदय रोगियों के पुनर्वास, कोमा बेहोशी (सोवल सिंकोप) समेत कई बीमारियों के इलाज में भी ये काफी मददगार पाया गया है। जिसके बाद अब पटना एम्स ने भी योग थेरेपी से इलाज करने की योजना बनाई है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में 13,750 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई