राजस्थान में नर्स और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर बंपर भर्तियां

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने नर्स और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर बंपर भर्तियां की जा रही हैं।  राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड RSMSSB (RSMSSB Recruitment 2023) की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2058 और संविदा नर्स के 1588 पदों पर भर्ती की जानी है। इस तरह कुल 3646 पद भरे जायेंगे।

10 जुलाई से शुरु हो रही है आवेदन प्रक्रिया  (RSMSSB Recruitment 2023) 

10 जुलाई यानि की आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो रही है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। वहीं भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को कराया जा सकता है।

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों के लिए सहायक नर्स एडवाइजरी ट्रेनिंग अथवा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोर्स पास होना आवश्यक है इसके साथ ही राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में बी ग्रेड नर्स के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। जबकि नर्स पदों के लिए जीएनएम कोर्स या समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा 

इन पदों पर भर्ती के  लिए न्यूनतम 21 एवं अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को छूट भी दी जायेगी।

वेतनमान

स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 13,150 रुपये प्रतिमाह एवं नर्स को 18,900 रुपए प्रति माह का वेतन दिया जायेगा।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अगस्त, 2023 है। वहीं परीक्षा की संभावित तिथि 24 सितंबर, 2023 है।

ये भी पढ़ें- पटना एम्स में योग से इलाज के लिए शुरु होगा थेरेपी सेंटर

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई