पतंजलि की दवा ‘कोरोनिल’ की बिक्री शुरू 

रांची (झारखंड)। पतंजलि दिव्य फॉर्मेसी इम्युनिटी बुस्टर दवा ‘कोरोनिल’ की शहर के कुछ स्टॉल पर बिक्री शुरू हो गई है। लोग काफी दिनों से इस दवा के इंतजार में थे। बता दें कि कोरोनिल तीन दवाओं के पैक में है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एक कोरोनिल टैबलेट दूसरी स्वसारी बटी और अणु तेल है। पतंजलि आयुर्वेद का दावा है कि इस तीन दवाओं के इस्तेमाल से कोरोना से लडऩे में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले बाबा रामदेव ने इस दवा को कोरोना की दवा बताकर बाजार में उतारा था। इस पर आयुष मंत्रालय और आइसीएमआर के आपत्ति के बाद जताते हुए रोक लगा दिया था। मगर बाद में आयुष मंत्रालय ने इसे इम्युनिटी बुस्टर मेडिसिन (रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली) दवाई के रूप में मान्यता दे दी। आयुष मंत्रालय की मान्यता मिलने के बाद से शहर में लोग पतंजलि चिकित्सालय में इसे खरीदने की इच्छा जता रहे थे। कोरोनिल की बिक्री शहर में कई केंद्रों पर की जाएगी। इसके साथ ही ये ध्यान रखा जाएगा कि लोगों के बीत शारीरिक दूरी बनी रहे। इसके साथ ही सभी केद्रों पर सरकारी गाइडलाइन का भी पालन किया जाएगा। रांची में वर्तमान में इस दवा की एक बड़ी स्टॉक मंगाया गया है। इसके साथ ही तीन से चार दिनों के अंदर दवा की दूसरी खेप भी पहुंचने वाली है। पतंजलि की तरफ से कहा गया है कि कंपनी दवा का प्रोडक्शन काफी तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में भी इतनी दवा है कि शहर में हर परिवार को दवा मिल जाएगी। पतंजलि वाणिज्य इंटरप्राइजेज, रांची के छवि चंद्र बिरमानी का कहना है कि सभी शहरवासियों को यह दवा मिलेगी। लोगों से अपील है कि समझदारी के साथ चिकित्सालय पहुंचे। जल्द ही बाजार में हर पतंजलि स्टोर में इसकी बिक्री की व्यवस्था करेंगे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत