परचून की दुकान पर ड्रग विभाग का छापा,प्रतिबंधितऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद

प्रयागराज। शहर के बीचोबीच टीबी अस्पताल में ड्रग विभाग की टीम ने परचून की दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित आक्सीटोसिन इंजेक्शन बेचे जाने का खुलासा किया। टीम ने दुकान से करीब 17 हजार का ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किया है। दुकानदार के खिलाफ लिखापढ़ी की गई है। गौरतलब है कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन प्रतिबंधित है। इसके बाद भी इसका उपयोग डेयरियों में धड़ल्ले से किया जा रहा है।

दूध बढ़ाने के लिए गाय-भैंस को चोरी से यह इंजेक्शन लगाया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर मनोज खत्री ने बताया कि गाय व भैंस को लगाए जाने वाले ऑक्सीटोसिन की आंशिक मात्रा दूध में भी आ जाती है। ऑक्सीटोसिन मिश्रित दूध जहर से कम नहीं है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। बतादें कि ड्रग विभाग को शिकायत मिली थी कि शहर में टीबी अस्पताल के पास स्थित गुलबास की परचून की दुकान पर प्रतिबंधित आक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री की जा रही है।

इस पर बृहस्पतिवार को टीम ने दुकान पर छापा मारा। दुकान से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की 16 बड़ी बोतल और 200 मिलीग्राम की 1021 शीशियां  बरामद हुईं। इसकी कीमत 17 हजार रुपये बताई गई। दुकानदार के खिलाफ लिखापढ़ी की गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसके खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि शहर में कई और जगहों पर इसकी बिक्री की जा रही है।

लखनऊ तक शिकायत पहुंचने के बाद विभाग सक्रिय हुआ। औषधि निरीक्षक -राहुल कुमार के अनुसार प्रतिबंधित आक्सीटोसिन व नशे के इंजेक्शन बिकने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जिस पर टीम ने कार्रवाई की। परचून की दुकान में मिले इंजेक्शन के मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई