मेडिकल संचालक को 1.5 लाख जुर्माना के साथ 15 साल की सजा

हनुमानगढ़। मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने के आरोप में कोर्ट ने संचालक जगदीश कुमार के खिलाफ 15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला गुरुवार को एनडीपीएस के विशिष्ट न्यायाधीश वीरेंद्र जसूजा ने सुनाया। बतादें कि पुलिस ने 8 अप्रैल 2015 को आरोपी जगदीश कुमार को तलब कर मौके पर औषधि नियंत्रण अधिकारी को बुलाया गया|

उस दिन नियंत्रण अधिकारी प्रेम सिंह द्वारा न्यू राहुल मेडिकल स्टोर की सील तोड़ कर दवाइयों की जांच की गई तो काफी मात्रा में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के बेची जा रही नशीली दवाइयां पाई गई जिन्हें पुलिस ने जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया था।

दरअसल विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने बताया कि 7 फरवरी 2015 को औषधि नियंत्रण अधिकारी सुखदीप कौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीलीबंगा में न्यू राहुल मेडिकल स्टोर पर अवैध नशीली दवाइयां बेची जा रही है| जिस पर सुखदीप कौर द्वारा न्यू राहुल मेडिकल स्टोर पर जाकर जांच की गई तो मौके से स्टोर संचालक जगदीश कुमार पुत्र रतिराम नायक निवासी जाखड़ावाली फरार हो गया। जिस पर उक्त मेडिकल स्टोर को सील किया गया एवं स्टोर संचालक जगदीश कुमार को जरिए पुलिस थाना पीलीबंगा नोटिस देकर तलब किया गया|

 

Related Posts

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

नई दिल्ली। लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में नई दवा ‘इकिर्वो’ को कारगर पाया गया है। लिवर के ऐसे मरीज जिन पर सामान्य इलाज का पूरा असर नहीं हो…

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 17 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया