पाकिस्तान ने अपनी कोविड-19 वैक्सीन की लॉन्च, नहीं बताया कितने फीसद है असरदार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) में आयोजित एक समारोह के दौरान स्थानीय रूप से उत्पादित चीनी कैनसिनो कोविड-19 वैक्सीन को लॉन्च किया। पाकवैक (PakVac) नामक वैक्सीन के लॉन्चिंग समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सहायक फैसल सुल्तान ने कैनसिनो वैक्सीन के स्थानीय उत्पादन को देश के लिए एक मील का पत्थर बताया, जो कोविड -19 के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई में अहम साबित हेगा।

सुल्तान ने कहा कि चीन एक सच्चा दोस्त है जो हमेशा मुश्किल समय में पाकिस्तान की मदद करता है। कोरोना वायरस के खिलाफ दोनों देशों के बीच वैक्सीन सहयोग ने दुनिया के अन्य देशों के लिए एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने आगे कहा कि कच्चे माल से वैक्सीन तैयार करना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती थी। आज हमें इस बात का फख्र है कि हमारी टीम ने तमाम दिक्कतों के बावजूद वैक्सीन तैयार करने में कामयाबी हासिल की है। आज का दिन देश के लिए बहुत अहम है।
पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री असद उमर, जो राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र के प्रमुख भी हैं, उन्होंने समारोह में स्थानीय स्तर पर किए गए सर्वेक्षण के परिणामों को साझा करते हुए कहा कि बेहतर गुणवत्ता और प्रभावी परिणामों के लिए कैनसिनो वैक्सीन सहित चीनी टीके देश में पसंदीदा हैं।

पाकिस्तान में चीनी राजदूत नोंग रोंग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच वैक्सीन सहयोग कोरोना वैक्सीन के आयात पर निर्भरता को कम करके कोविड -19 से लड़ने में पाकिस्तान के प्रयासों में योगदान देगा। चीनी दूत ने कहा कि चीन तब तक कोविड -19 के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई का समर्थन करना जारी रखेगा, जबतक देश पूरी तरह से महामारी पर काबू नहीं पा लेता है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी