दूसरी लहर की तरह ही खतरनाक हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर: SBI रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी घातक लहर के बाद अब तीसरी लहर को लेकर चर्चा और प्रयास तेज हो गए हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी लहर भी दूसरी लहर की तरह ही घातक साबित हो सकती है। रिपोर्ट कहती है कि तीसरी लहर का असर करीब 98 दिन यानी तीन महीने से ज्यादा समय तक रह सकता है। दरअसल भारत में कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही है, लेकिन तीसरी लहर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर, दूसरी लहर की तरह की बेहद खतरनाक होगी। इस रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि तीसरी लहर 98 दिन तक चल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय अनुभवों के आधार पर एसबीआई इकोरैप की रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी लहर का प्रभाव दूसरी लहर से ज्यादा अलग नहीं होगा। इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कोरोना से निपटने की बेहतर तैयारी करके तीसरी लहर में मौतों को कम किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के टॉप देशों में तीसरी लहर का औसतन 98 दिन चली है, जबकि दूसरी लहर 108 दिन चली है। दूसरी लहर से सबक लेते हुए राज्यों और केंद्र सरकार ने तीसरी लहर से निटपने की तैयारी शुरू कर दी है, ऐसे वक्त में तीसरी लहर को लेकर यह अनुमान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए डॉक्टरों का प्रशिक्षण हुआ शुरू

इस रिपोर्ट के अनुसार, ‘तीसरी लहर में गंभीर मामलों को 5 फीसदी के अंदर लाकर कुल मौतों को कम करके 40 हजार तक लाया जा सकता है। जबकि दूसरी लहर में गंभीर मामले 20 फीसदी थे, जिससे अब तक 1.7 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।’ गौरतलब है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचाई है। दूसरी लहर में प्रतिदिन नए संक्रमण के मामले 4.14 लाख तक पहुंच गए थे। अकेले मई के महीने में कोरोना के 90.3 लाख नए मामले रिपोर्ट हुए, एक महीने में इतने ज्यादा नए कोरोना के केस अब तक किसी भी देश में नहीं रिपोर्ट किए गए हैं।

वहीं, भारत में बुधवार को कोरोना के 1,32,788 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल केस 2,83,07,832 हो गए हैं, जबकि संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 6.57 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से 3,207 और लोगों की जान चली गई है और इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 3,35,102 हो गई है। भारत में अब तक 12 फीसदी से ज्यादा आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम 1 डोज लग चुकी है, जबकि 3.27 फीसदी लोगों को दोनों डोज दी चुकी है। दूसरी लहर से सबक लेते हुए सरकार आने वाले महीनों में हर दिन कम से एक 1 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक