पुलिस का हस्तक्षेप बंद कराए सरकार : पीसीए 

अमृतसर। पंजाब स्टेट केमिस्ट एसोसिएशन ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर मांग की है कि राज्य में दवा व्यवसाइयों के परिसर में बेमतलब आकर पुलिसिया कार्रवाई पर विराम लगवाएं ताकि अपने कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता से कार्य करने वाले दवा व्यवसाइयों का मनोबल बना रहे। केमिस्ट एसोसिएशन ने हाल ही में पटियाला में हुए घटनाक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि पुलिस का मीडियाकर्मियों को साथ लेकर दवा व्यवसाइयों के परिसर में आकर दहशत का माहौल पैदा करना और दवा व्यवसाइयों के सामाजिक सम्मान को ठेस पहुंचाना न्यायोचित नहीं है। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य में करीब 24 हजार दवा व्यापारी हैं।
वे औषधि प्रशासन के नियमों की पूर्ण रूप से पालना करते हुए राज्य सरकार के हर नए सुझावों को भी अपने कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता से शामिल करते हैं। ऐसे में यदि कोई दवा व्यवसाई गलत कार्य में संलिप्त हो तो संगठन उसका साथ नहीं देता है। स्वास्थ्य मंत्री से मांग की गई कि वे अविलंब ऐसी पुलिसिया कार्रवाई पर विराम लगवाकर दवा विक्रेताओं के मान-सम्मान की रक्षा करें, वहीं संगठन की तरफ से भी आश्वस्त करते हैं कि दवा व्यवसाइयों की ओर से सरकार के नाम पर कोई भी धब्बा नहीं लगने देंगे ।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत