बिना बिल दवा बेचने पर एफडीए की दबिश 

अम्बाला। ड्रग्स डिपार्टमेंट एफडीए को सूचना मिली कि अंबाला में कुछ थोक दवा विक्रेता बिना बिल के दवाइयां बेचने का कार्य कर रहे हैं जिस पर विभाग के डीसीओ प्रवीण चौधरी ने सवेरे ही इस पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। सर्वप्रथम प्रिंस मेडिसिन सेंटर पर गए तो वहां बिना बिल के दवाइयां बेचने की शिकायत के बारे पूछने पर उन्होंने एक सिरे से इसे नकार दिया। वहीं अब तक की सेल के प्रमाण भी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर को सौंपे।  यहां से दो दवाइयों के सैंपल जांच के लिए लेकर डीसीओ ने क्रय-विक्रय बिल पर ही करने का सुझाव दिया। इसके बाद डीसीओ मुंशी मेडिसिन सेंटर पर पहुंचे जहां दुकान के बाहर सडक़ पर दूर तक दवाइयां खुले में पड़ी होने का कड़ा नोटिस लिया। यहां दवाइयां बिना बिल के बेचने की बात कही तो कुछ खरीददार मौके पर पर्चियां लेकर खड़े थे।
उन्होंने जरूरत पड़ने पर बिल मांगने की बात कही। रूटीन में यहां बिल काटना आदत में शुमार नहीं लग रहा था जिस पर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने कड़ाई से बिल पर ही दवा खरीदने-बेचने की बात कही। उन्होंने बताया कि बिना बिल के दवाइयां कहीं से भी और किसी को भी नकली मिल सकती हैं। बिना बिल के दवाइयों का क्रय-विक्रय किया गया तो कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। डीसीओ ने यहां से भी कुछ दवाइयों के सैंपल लिए। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर प्रवीण ने कहा कि जिन दवाइयों का निर्माण करने में अत्यधिक सफाई व उचित तापमान की जरूरत होती है, उन दवाइयों को वह सडक़ पर खुले में रखकर तापमान की परवाह किए बिना विक्रय करने में लगे हुए हैं। यह इंसान के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए