पेरासिटामोल से हो सकता है नुकसान, फौरन बदलें आदत

नई दिल्ली : जब भी आपको बुखार या कमर दर्द की शिकायत होती है, तो झटपट पेरासिटामोल लेने की आदत है। अगर ऐसा है तो आपको अब सावधान रहने की जरूरत। दरअसल हाल ही में हुए रिसर्च में खुलासा हुआ है कि इस दवाई का अधिक मात्रा सेवन आपके लिवर और किडन को नुकसान कर सकता है.

पैरासिटामोल दवा का ज्यादा मात्रा में सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, बेशक पेरासिटामोल इसका डबल डोज भूलकर भी नहीं लेना चाहिए. डबल डोज लेने से आपकी किडनी और लिवर के खराब होने का खतरा रहता है.

साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में एक रिसर्च प्रकाशित हुआ है, जिसे हाल ही में किया गया था. इस रिसर्च में इंसान और चूहे के लिवर के यकृत कोशिकाओं पर पैरासिटामोल के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया था.

विशेषज्ञों का वयस्कों को 500 एमजी पेरासिटामोल की एक या दो गोली दिन में चार बार तक दी जा सकती है, लेकिन इससे अधिक डोज शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकती है.

इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा का कहना है ऊपर बताए गए डोज से अधिक पेरासिटामोल का सेवन किडनी और लिवर को खराब कर सकता है. कुछ मामलों में परिणाम इससे भी बुरे हो सकते हैं. ऐसे में इसका समझदारी से इस्तेमाल जरूरी है.

इसका परिणाम यह हो सकता है कि शरीर में लिवर ऊतक संरचना क्षतिग्रस्त हो जाती है, कोशिकाएं ठीक से काम करने की क्षमता खो देती हैं. इसके अलावा इंसान की मौत तक हो सकती है. पेरासिटामोल की अधिकता से होने वाला नुकसान ठीक वैसा ही है जैसा हेपेटाइटिस, कैंसर और सिरोसिस के मरीजों को होता है.

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ