प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ रेलवे स्टेशन से पांच तस्कर गिरफ्तार

रांची। प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ रांची रेलवे स्टेशन पर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस को ऑपरेशन नारकोश के तहत यह सफलता मिली है। पांचों गिरफ्तार तस्करों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

यह है मामला

बताया गया है कि पांचों आरोपी रांची रेलवे स्टेशन से प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर वानांचल एक्सप्रेस ट्रेन पकडऩे की तैयारी में थे। वहीं, स्टेशन पर जांच अभियान चला रही रेलवे पुलिस ने संदेह के आधार पर पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान आरोपियों के पास से कुल 1285 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें बरामद की गई हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।

पांचों आरोपी किए गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने जांच के दौरान बरामद कफ सिरप को लेकर कागजाज मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद आरपीएफ ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रतिबंधित कफ सिरप को कोलकाता लेकर जा रहे थे। कोलकाता में इसका दोगुणा दाम मिलता है। आरपीएफ ने जब्त प्रतिबंधित कफ सिरप को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची के सुपुर्द कर दिया है।

ऑपरेशन में ये रहे शामिल

इस ऑपरेशन में रेलवे पुलिस की निरीक्षक सुमन झा, उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, सचिन कुमार और टास्क फोर्ट में डीके सिंह, आरके सिंह, आलम, संजय, एसपी रॉय और शक्ति सिंह शामिल थे। वहीं, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारियों ने कहा कि रेल पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

 

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया