ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद, 5 संदिग्ध विदेशी नागरिक अरेस्ट

गांधीनगर (गुजरात)। ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद होने का समाचार है। भारतीय नौसेना ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया है। इसे नौका के द्वारा ले जाया जा रहा था। नौका में पांच संदिग्ध विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

गुजरात के आतंकवादी रोधी दस्ते ने भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ अरब सागर में एक संयुक्त अभियानचलाया। इस दौरान एक ईरानी नौका को रोककर उसके चालक दल के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया। आशंका है कि आरोपी लोग ईरान और पाकिस्तान से हो सकते हैं। इनके पास से हजारों करोड़ रुपये की कीमत का 3300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया।

आरोपियों के विदेशी नागरिक होने का संदेह

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनसीबी और अन्य एजेंसियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। देश में अब तक की सबसे अधिक अपतटीय जब्ती (मात्रा के आधार पर) की है। उन्होंने बताया कि नौका से गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के ईरानी या पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है। उनके पास से राष्ट्रीयता का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

3300 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त

भारतीय नौसेना ने लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ (3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथामफेटामाइन 25 किलोग्राम मॉर्फिन) ले जा रहे एक संदिग्ध नौका को पकड़ा है। यह अब तक का सबसे अधिक जब्त किया मादक पदार्थ है। नौका और चालक दल के सदस्यों के साथ-साथ प्रतिबंधित पदार्थों को भी भारतीय बंदरगाह पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची