प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप की खेप जब्त, तस्करी में कार चालक गिरफ्तार

मधेपुरा। प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप की खेप जब्त की गई है। करीब तीन लाख रुपये कीमत की इस सीरप की तस्करी कर ले जाता आरोपी कार चालक गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी अनुसार मद्य निषेध विभाग ने सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पथराहा वार्ड-4 चार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त की है। मद्य निषेध अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाहर से प्रतिबंधित कफ सिरप की क्षेत्र में तस्करी में लगेे हुए हैं।

छापेमारी में कार से कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद

मद्य निषेध विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर जाकर छापेमारी की। अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की लाल रंग की कार को रोकर तलाशी ली गई। इस कार की डिक्की से 15 पेटी कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई।

जब्त कफ सिरप की कीमत 3 लाख रुपये

प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप

जब्त कफ सिरप का बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपए है। इस गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। मौके से इस कार के चालक अखिलेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जब्त की गई कार का मालिक कोई और है। कार मालिक मामला की जानकारी मिलने के बाद से फरार हो गया है। उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अलग-अलग जगहों से कुल 23 लोग गिरफ्तार

अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें नशा बेचने के आरोप में छह लोग और नशे का सेवन करने वाले 17 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस