फार्मा ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, लाखों की नशीली दवा समेत 12 अरेस्ट

अमृतसर। फार्मा ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। लाखों रुपये कीमत की नशीली दवाओं समेत 12 लोग अरेस्ट भी किए गए हैं। अमृतसर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

14,500 ट्रामाडोल गोलियों समेत पकड़ा गया था आरोपी

जानकारी अनुसार, अमृतसर पुलिस ने राज्यभर में नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है। फार्मा ओपियोइड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंथेटिक नशों के एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस ने पहले भी एक युवक को गिरफ्तार किया था। प्रिंस कुमार नाम के इस आरोपी के पास से 14,500 ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की गई थी। इसके बाद करीब एक महीने तक जांच जारी रही। अब पुलिस ने बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता पाई है।

यह है पूरा मामला

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मेजर सिंह के अनुरोध पर नशीली गोलियां सप्लाई करता था। मेजर सिंह ने गोइंदवाल साहिब जेल से मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क किया था। पुलिस ने जेल के अंदर मेजर सिंह के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस आरोपी मेजर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई तो उसने कई नामों का खुलासा किया। इनमें बलजिंदर सिंह, आकाश सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सभी निवासी पट्टी, तरनतारन, मोहर सिंह निवासी हरिके के नाम शामिल हैं। पुलिस ने उपरोक्त सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

इलिकेम फार्म का मालिक धंधे में शामिल

आरोपी गुरप्रीत सिंह और मेजर सिंह के अनुसार उन्हें नशीलीदवा की खेप सचिन कुमार निवासी कोसीकलां जिला मथुरा से मिली थी। सचिन कुमार जिला हरपुर यू.पी का रहने वाला है। वह इलिकेम फार्म का मालिक है। इसके बाद पुलिस ने सचिन कुमार की गिरफ्तारी की। पता चला कि मानसा शहर की जेल में बंद आरोपी योगेश कुमार रिंकू के साथ मिलकर एलीकेम फार्मा के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पंजाब में नशीली गोलियां सप्लाई कर रहा था।

गुजरात से होती थी फार्मा ओपिओइड की सप्लाई

फार्मा ड्रग रैकेट
concept image

पुलिस ने मानसा जेल में बंद आरोपी योगेश कुमार के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। योगेश कुमार और सचिन ने खुलासा किया कि वे गुजरात के अहमदाबाद में ग्लास फार्मास्यूटिकल्स से फार्मा ओपिओइड की सप्लाई कर रहे थे। जब सचिन कुमार ने दिल्ली की एक दवा निर्माता कंपनी के मालिक मनीष और रेखा के बारे में बताया तो पुलिस ने उक्त दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

ग्लास फार्मास्यूटिकल्स पर रेड की

अमृतसर पुलिस ने एटीएस गुजरात पुलिस के साथ मिलकर अहमदाबाद (गुजरात) में ग्लास फार्मास्यूटिकल्स पर रेड की। वहां से 14,72,220 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आगरा निवासी आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया है। आकाश के कब्जे से पुलिस को 18 हज़ार नशीली गोलियां बरामद हुई। कुल मिलाकर पुलिस ने इस मामले में कुल 12 आरोपियों के एक बड़े रैकेट को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 31 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन