प्रतिबंधित टैबलेट अल्प्राजोलम के साथ झोलाछाप को किया गिरफ्तार

जींद। प्रतिबंधित टैबलेट अल्प्राजोलम के साथ एक झोलाछाप को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। नरवाना सीआईए पुलिस ने रसीदां गांव के पास से एक झोलाछाप को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी के पास से नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दवा की 960 गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के गांव गुलाढी निवासी सोहनलाल के रूप में हुई है। आरोपी धमतान साहिब गांव में दवाखाना चलाता है।

यह है मामला

सीआईए नरवाना की टीम को सूचना मिली कि पंजाब के संगरूर जिले के गांव गुलाढी निवासी सोहनलाल धमतान साहिब में दवाखाना चलाता है। वह नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली प्रतिबंधित दवा को भी बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की तो कुछ ही समय बाद झोलाछाप रसींदा गांव की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक डिब्बे में प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं।

अल्प्राजोलम की 960 टैबलेट मिली

आरोपी के पास मिले डिब्बे में अल्प्राजोलम की कुल 960 टैबलेट बरामद हुई। आरोपी गांव में ही इन दवाइयों को महंगे दाम पर बेचता था। गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ