नकली कॉस्मेटिक फैक्ट्री का पर्दाफाश, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बनाए जा रहे थे उत्पाद

अंबाला (हरियाणा)। नकली कॉस्मेटिक बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह गोरखधंधा एक नमकीन फैक्ट्री की आड़ में चलाया जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री में छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल व कंपनियों के रैपर, मशीनें आदि जब्त की।

यह है मामला

अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट मोहड़ा गोशाला के पास नमकीन फैक्ट्री में कास्मेटिक उत्पाद बनाने का पर्दाफाश हुआ है। इस कंपनी में मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रमुख उत्पाद जैसे शैंपू, क्रीम, ग्लूकोन डी, च्यवनप्राश, शहद आदि तैयार किए जाते थे।

गुप्त सूचना मिलने के बाद दिल्ली से हिंदुस्तान यूनिलिवर के प्रबंधक राजेश कुमार व मनोज वर्मा ने सीआईए 2 की टीम को साथ लेकर फैक्ट्री में दबिश दी। मौके से भारी मात्रा में नामचीन कंपनियों का माल व कच्चा माल बरामद हुआ। पांच मशीनें भी बरामद हुई हैं।

नमकीन फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था धंधा

यह नकली कॉस्मेटिक बनाने का गोरखधंधा एक नमकीन फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था। फैक्ट्री के बाहर नमकीन फैक्ट्री के बोर्ड लगे हुए मिले। पुलिस जब फैक्ट्री के अंदर दाखिल हुई तो पांच महिलाएं काम कर रहीं मिलीं और मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल व कंपनियों के रैपर, मशीनें आदि जब्त की। फैक्ट्री मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये उत्पाद मिले तैयार

टीम ने मौके से कार्टूनों में भारी मात्रा में सप्लाई के तैयार लाखों रुपये का सामान बरामद किया है। इसमें सनसिल्क शैंपू, क्लीनिक प्लस शैंपू, डव शैंपू, ट्रेशिमा शैंपू, फेयर एंड लवली, पोंडस क्रीम, डाबर रेड कंपनी के टूथपेस्ट, ग्लोकोन डी, नीव्या क्रीम, ओडोमास प्रोटेक्ट, डाबर च्यवनप्राश, वैसलीन आदि उत्पाद मिले।

वहीं लेक्मी कंपनी के काजल आदि उत्पाद भी मिले हैं। इन सामानों को जल्द ही सप्लाई होना था, मगर इससे पहले ही इस मामले पर कंपनियों के अधिकारियों व सीआईए 2 की नजर पड़ गई और माल को जब्त कर लिया गया।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 22 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट