प्रतिबंधित दवाइयांं बेचने पर कैमिस्ट समेत 2 गिरफ्तार

जबलपुर (मध्यप्रदेश)। पुलिस ने ओवर द काउंटर बिक्री के लिए प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले 300 इंजेक्शन जब्त किए हैं। स्टोर संचालक इनकी खरीद-बिक्री के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। बताया गया है कि दवा विक्रेता नशीली दवाओं की डोर-टू-डोर बिक्री भी करवाता है।
अधारताल थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि जानकारी मिली थी कि शिफा मेडिकल स्टोर का संचालक बिलाल अहमद चिकित्सक के पर्चे बगैर नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री करता है। नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले ल्यूपेजेसिक व एविल इंजेक्शन का सेट 150 रुपए में नशेडिय़ों को बेचता है। जबकि उक्त इंजेक्शन की बिक्री चिकित्सक के पर्चे बगैर प्रतिबंधित है। सूचना पर पुलिस टीम ने एक युवक को 300 रुपए देकर शिफा मेडिकल स्टोर भेजा। विक्रेता ने युवक को कुछ देर रुकने को कहा। उसी समय वहां प्रेमसागर निवासी विक्की चौधरी नशे के इंजेक्शन लेकर आया और युवक को देने लगा। पुलिस टीम ने इशारा पाते ही घेराबंदी कर अहमद नगर कटरा निवासी बिलाल व विक्की को दबोच लिया। 300 इंजेक्शन जब्त कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 328 तथा ड्रग्स एवं कास्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़