प्रतिबंधित दवाइयां ले जाता कैमिस्ट गिरफ्तार

चंडीगढ़। पुलिस ने मनीमाजरा स्थित एक मेडिकल स्टोर के मालिक को 100 प्रतिबंधित कैप्सूल और 400 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहाली के गांव भांकरपुर का निवासी हरप्रीत सिंह (35) बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जानकारी अनुसार सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा की अगुवाई में टीम परेड ग्राउंड कैट बिल्डिंग के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देख एक युवक घबरा कर वापस मुडऩे लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरप्रीत सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से ट्रामाडोल (रिमडोल-50) के 100 कैप्सूल व ट्रामाडोल (क्लेवीडोल-100 आरएस) की 400 गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनीमाजरा में सिंह मेडीकोज के नाम से मेडिकल स्टोर चलाता है। इस शॉप का लाइसेंस उसके एक दोस्त दविन्द्र शर्मा के नाम पर है, जिसे वह प्रति माह 5 हजार रुपये देता है। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बलौंगी के रहने वाले शाहबाज मलिक (24) को 70 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ शुरू कर दी है कि वह प्रतिबंधित इंजेक्शन को कहां से खरीद कर लाया था और उसे कहां बेचने जा रहा था। बता दें कि हाल ही में क्राइम ब्रांच ने बुडै़ल स्थित एक मेडिकल स्टोर के मालिक को एक हजार प्रतिबंधित दवाइयां और 50 कफ सिरप के बोतलों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Posts

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार