तस्करी कर ले जाई जा रही 23 लाख की दवा व कॉस्मेटिक जब्त

कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास से तस्करी के लिए बांग्लादेश ले जाई जा रही 23.25 लाख रुपए की मेडिसिन और कॉस्मेटिक्स जब्त की हैं। जानकारी अनुसार 158 बटालियन को गुप्त जानकारी मिली थी। इसके आधार पर मौके पर छापेमारी कर सामान को जब्त कर लिया गया। बीएसएफ के अनुसार कॉस्मेटिक्स, मेडिसिन्स और विविध वस्तुओं की कीमत 23,25,505 रुपये है, जो उत्तर 24 परगना सीमावर्ती जिले में बॉर्डर आउटपोस्ट हरिदासपुर के तहत झील के रास्ते बांग्लादेश ले जाई जा रही थी। बीएसएफ के जवानों ने एक तलाशी अभियान के दौरान आईबी के पास कुछ लोगों को लेक बॉर के किनारे देखा, जहां वो कुछ बैगों को निकालने का प्रयास कर रहे थे, जिसे नदी में गिराया गया था। जब जवान उनको रोक रहे थे तब तस्करों ने बैग लेकर भागने की कोशिश की। बीएसएफ जवानों ने उसका पीछा किया, जहां तस्कर भारत की ओर अंधेरे का लाभ उठाकर बैग छोडक़र घने जंगलों की तरफ भागने में कामयाब रहे। टीम ने इलाके से 20 बैग बरामद किए, जिसमें कॉस्मेटिक्स, मेडिसिन और दूसरे सामान थे। जब्त वस्तुओं को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय पेट्रापोल को सौंप दिया गया है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक