प्रतिबंधित नशीली दवाओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा जब्त

महराजगंज। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से हो रही थी। दरअसल नशीली दवा के कारोबारी ने अपने ही घर में गोदाम बना रखा था जब इसकी जानकारी प्रशासन को लगी तब उन्होंने छापेमार कार्यवाही की। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली गांव में एसडीएम, एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक घर में बने गोदाम में छापा मारा। जहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ।

जबकि मौका देख कारोबारी फरार हो गए। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट संजय प्रसाद को खुफिया विभाग से अवैध नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना मिली थी। जिससे पुलिस व एसएसबी जवानों की टीम गठित कर सुकरौली काली मंदिर के पीछे इरफान खान के घर छापेमारी की गई। जहां एक कमरे में बने गोदाम में 17 गत्ता अवैध व नशीला इंजेक्शन व डुप्लीकेट स्टीकर बरामद किया गया।

जिससे कारोबारी एक्सपायरी को मिटाकर नए तारीख को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि गोदाम से तीन लैपटॉप, दो टैबलेट जब्त किया गया। बरामद नशीली दवाओं के घर को सील कर दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि जिला औषधि अधिकारी महराजगंज द्वारा परीक्षण कर विधिक कार्रवाई कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन