दवा दुकान की आड़ में घर से बेची जा रही थी नशीली दवा

जबलपुर। दवा दुकान की आड़ में घर से नशे के डोज बेचे जा रहे थे। बता दें कि बड़ी ओमती में दवा दुकान संचालित करने वाले शेख रमजान द्वारा अपने घर में बड़ी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित दवाएँ छिपाकर रखने व घर से ही नशे की डोज महँगे दाम पर बेचे जाने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारी की। कार्रवाई के दौरान शेख रमजान के घर से करीब 3 लाख कीमत की प्रतिबंधित व नशीली दवाएँ, इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान संचालक व उसके पुत्र शेख फैजान को गिरफ्तार कर ड्रग्स एवं कास्मैटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। छापे के दौरान उसके घर के एक कमरे में प्रतिबंधित कफ सिरप के 13 कार्टून में भरी 1590 शीशियाँ, 57 कार्टून में रखी नशे की करीब 82 सौ टैबलेट 14 कार्टून में 3360 प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल एवं 7 डिब्बों में भरकर रखे 7 सौ सिरिंज जब्त किया।

इस संबंध में सीएसपी आरडी भारद्वाज ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाने की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी ओमती स्थित कुदरत मेडिकल स्टोर्स के संचालक शेख रमजान के नया मोहल्ला स्थित निवास पर छापे की कार्रवाई की।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन