प्रतिबंधित नशे की दवाइयां बेचने पर डॉक्टर को तीन साल की सजा, जुर्माना

हरियाणा : हरियाणा के सिरसा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरएमपी डॉक्टर गिरधारी लाल को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद व 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उनपर नशे में प्रयुक्त होने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का आरोप है।

गांव सिंघपुरा के ग्रामीणों ने 4 जून 2012 को गांव के आरएमपी डॉक्टर गिरधारी लाल से नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी थी।

ग्रामीणों ने ये दवाइयां थाना कालांवाली प्रभारी एसआई हंसराज को सौंप दी। इसके बाद पुलिस ड्रग कंट्रोलर के साथ डॉ. गिरधारी के क्लीनिक पर पहुंची।

ड्रग कंट्रोलर ने ग्राम पंचायत सिंघपुरा के सामने क्लीनिक को सील कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सौंपे गए दवा से भरे बैग की ड्रग कंट्रोलर ने जांच की, तो विभिन्न प्रकार की 1390 दवाइयां मिली।

इस मामले में आरोपी डॉक्टर गिरधारी लाल को अग्रिम जमानत मिल गई थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने आरोपी डॉ. गिरधारी लाल को दोषी करार देकर तीन साल कैद की सजा सुनाई।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए