मेडिकल स्टोर पर दोगुने पर दवा बेचता मिला केमिस्ट

अमृतसर : मेडिकल शिक्षा खोज व स्वास्थ्य विभाग के मंत्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा जब गुरुनानक देव अस्पताल पहुंचे तो मंत्री जी के सामने एक मरीज ने अस्पताल में स्थित भल्ला मेडिकल स्टोर में महंगी दवा बेचे जाने का आरोप लगाया।

मरीज ने कहा कि रात को आपातकालीन स्थिति में दवाओं की जरूरत थी। ऐसे में वह भल्ला मेडिकल स्टोर में पहुंचा था। यहां महंगी दवा दी गई। यही दवा आज मैंने बाहर स्थित निजी मेडिकल स्टोर से दवाओं का मूल्य पता किया तो यह 300 रुपये था। भल्ला मेडिकल स्टोर में रात को दोगुने दाम पर दवाएं बेची जाती हैं।

मंत्री ने इस मरीज को साथ लिया और दवा केंद्र में पहुंचे। यह दवा केंद्र ठेके पर अलाट किया गया था। मंत्री ने ठेकेदार से पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाया। मंत्री ने ठेकेदार को जमकर फटकारा और कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि मरीजों का शोषण सहन नहीं होगा। आप 300 की दवा 900 रुपये में बेच रहे हो।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. केडी सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई दवाएं नहीं हैं। मंत्री ने कहा कि दवाओं का स्टाक मंगवाया जाए। भविष्य में मरीजों को इस प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए