प्राइवेट अस्पताल पर छापा, डॉक्टर मिले न स्टाफ, हॉस्पिटल किया सीज

धौलपुर (राजस्थान)। प्राइवेट अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर सीज कर दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में मौके पर कोई डॉक्टर और स्टाफ मौजूद नहीं था। अस्पताल में दस्तावेजों की भी जांच की गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया है।

यह है मामला

धौलपुर में एसडीएम साधना शर्मा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निजी अस्पताल श्रीमती रतन देवी हॉस्पिटल पर दबिश दी और अस्पताल को सीज की कार्रवाई की है। टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बताया गया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल के रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं मिले और न ही वहां कोई डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद था। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजय सिंह ने बताया कि धौलपुर में कई हॉस्पिटल और नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। रजिस्टर्ड हॉस्पिटलों में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नहीं मिला था। बुधवार रात कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल टीम के साथ बाड़ी रोड पर संचालित श्रीमती रतन देवी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तो हॉस्पिटल में कोई भी दस्तावेज नहीं मिला।

अस्पताल में न डॉक्टर मिले न स्टाफ

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हॉस्पिटल में कोई भी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नहीं मिला। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की कोई भी जिम्मेदारी लेने वाला नहीं था। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और एसडीएम साधना शर्मा के निर्देश पर सभी मरीजों को हॉस्पिटल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और उनका उपचार शुरू कराया है। निजी हॉस्पिटल में आउटडोर मरीज, तीन ऑपरेशन के मरीज और एक नार्मल डिलीवरी का मरीज था। निजी हॉस्पिटल को जिला प्रशासन ने सीज कर दिया है.

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हॉस्पिटल

लोगों का कहना है कि धौलपुर आगरा जिले के नजदीक होने के कारण आगरा के डॉक्टर यहां किराए पर भवन लेकर बिना रजिस्ट्रेशन के हॉस्पिटल खोल रहे हैं। इन हॉस्पिटलों में इंचार्ज के साथ नर्सिंग स्टाफ को तैनात कर दिया जाता है। इसके बाद हफ्ते में दो बार डॉक्टर हॉस्पिटल का राउंड करने आते हैं।

प्राइवेट अस्पताल

अगर कोई सिजेरियन या फिर सीरियस मरीज हॉस्पिटल में भर्ती होता है तो तत्काल आगरा से धौलपुर आ जाते हैं। धौलपुर में मानकों को ताक पर रखकर निजी हॉस्पिटल और पैथोलॉजी संचालित की जा रही हैं। निजी हॉस्पिटल मरीजों को लूटने का काम कर रहे हैं। किसी मरीज की तबीयत खराब हो जाने पर उसे आगरा रेफर कर दिया जाता है।

श्रीमती रतन देवी हॉस्पिटल पर छापा

धौलपुर एसडीएम साधना शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल विभाग की टीम ने श्रीमती रतन देवी हॉस्पिटल पर छापा मारा। हॉस्पिटल में बिना किसी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी में मरीजों का इलाज चल रहा था। टीम के आला अधिकारियों ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से जानकारी जुटाई। हॉस्पिटल में टीम ने दस्तावेजों की भी छानबीन की। फिलहाल इस प्राइवेट हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर