कैंसर और शुगर की नकली दवा बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

नई दिल्ली। कैंसर और शुगर की नकली दवा बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में सीरियाई नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

पुलिस ने कैंसर और शुगर की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली नकली दवा बनाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह को पकडऩे में सफलता पाई। पुलिस अधिकारी के अनुसार सीरियाई नागरिक मोनिर अहमद (54) तुर्की, मिस्र और भारत में दवाओं की सप्लाई करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान नवीन आर्य (40), सौरभ गर्ग (34) और करण खानेजा (27) के रूप में हुई है।

पुलिस की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दिल्ली/एनसीआर में कुछ दवा विक्रेता अवैध रूप से नकली और अपंजीकृत जीवनरक्षक दवाएं बेच रहे हैं। सूचना के तहत पुलिस ने करोड़ों रुपये कीमत की कैंसर और मधुमेह में इस्तेमाल होने वाली कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड लाइफ सेविंग्स की दवाइयां जब्त की।

डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि पुलिस ने भागीरथ पैलेस स्थित श्री राम इंटरनेशनल ट्रेडर्स पर छापा मारा और बिक्री के लिए विभिन्न आयातित दवाओं के साथ-साथ अन्य व्यापारिक स्टॉक जब्त किया। इसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। पता चला कि दुकान का मालिक आर्य नकली और अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं बेच रहा था।

दरियागंज स्थित दवा विक्रेता पर भी छापेमारी 

इसके बाद दरियागंज स्थित एक अलग दवा विक्रेता टेरी व्हाइट लाइफ केयर पर भी छापेमारी की गई। डीसीपी ने बताया कि दुकान की तलाशी के दौरान बिक्री/वितरण के उद्देश्य से विभिन्न आयातित बड़ी दवाओं के संदिग्ध स्टॉक के साथ-साथ लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य दवाइयां पाई गईं।

विदेशी नागरिकों की मिलीभगत से चल रहा गिरोह

टेरी व्हाइट लाइफ केयर भी अवैध रूप से नकली और अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं बेच रहा था। जांच के दौरान पता चला कि यह गिरोह विदेशी नागरिकों की मिलीभगत से चल रहा है। सूचना मिली थी कि सीरिया का एक विदेशी नागरिक नकली दवाओं की डील के लिए दिल्ली आ रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया गया और मोनिर अहमद को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तुर्की, मिस्र की दवाओं को भारत में और भारत की दवाओं को तुर्की और मिस्र के बाजार में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अक्सर भागीरथ प्लेस स्थित मार्केट जाता था।

वह श्रीराम इंटरनेशनल ट्रेडर के निदेशक नवीन आर्य और टेरी व्हाइट लाइफ केयर के निदेशक सौरभ गर्ग और करण खनेजा को तुर्की और मिस्र से आने वाली दवाएं सप्लाई करता था।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर