प्राइवेट एम्बुलेंस में ओक्सिजन खत्म होने से बच्चे की मौत

अम्बाला :-एम्बुलेंस के पास बैठी माँ के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे क्योकि जिस एम्बुलेंस को बच्चे की जान बचाने के लिए बुलाया गया था उसके मालिक की लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी ने उसके बच्चे को हमेशा के लिए छीन लिया । उसके बच्चे की गम्भीर हालत के चलते ओक्सिजन के सहारे कैथल से चंडीगढ़ के लिए रेफ्फर किया गया लेकिन करीब 30 किलो मीटर चल कर अम्बाला शहर के निकट पहुंचते ही एम्बुलेंस के सिलंडर की ओक्सिजन खत्म हो गई और बच्चो को साँस लेने में दिक्त होने लगी जिसकी सुचना एम्बुलेंस डाइवर को दी गई लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया परिजनों के एक सहायक ने ओक्सीजन सिलेंडर को देखा तो खाली था जिसको लेकर एम्बुलेंस ड्राईवर को चेताया गया लेकिन उसने बात को फिर अनसुना कर दिया और कुछ देर बाद बच्चे ने खाली ओक्सीजन सिलेंडर में अपनी आखरी साँस छोड़ दी । वहीं घटना के बाद एम्बुलेंस ड्राईवर भी एम्बुलेंस छोड़कर फरार हो गया है !

मृतक बच्चे के पिता साहिल ने बताया कि उसके बेटे को जन्म दिया चार-पांच दिन पहले पत्नी को बुखार होने पर मां का दूध पीने के बाद बच्चे की भी तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के लिए कैथल के निजी अस्पताल लेकर आए। दो दिन यहां इलाज चला, इसके बाद सुधार होने पर वे वापस घर ले गए, लेकिन अगले दिन फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दुबारा फिर एक दुसरे निजी अस्पताल में ले गए, यहां से तबीयत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया और परिजनों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लगी हुई एंबुलेंस को किराये पर लिया और चंडीगढ़ के लिए चल दिए, जिस एंबुलेंस में चालक बच्चे को पीजीआइ ले जा रहा था वह कंडम हालत में मिली।

वहीं प्राथमिक उपचार के बॉक्स में दवाइयों की जगह नट व चाबी डाली हुई थी मृतक बच्चे के पिता ने बताया की उनका बच्चा तो दुबारा नहीं आ सकता लेकिन दुबारा ऐसा किसी के बच्चे के साथ न घटे जिसको लेकर उन्होंने मिडिया के माध्यम से हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री को उनके बच्चे की मोत का इंसाफ माँगा है ! वहीं घटना के बाद पुलिस भी मोके पर पहुच लेकिन लापरवाही के जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी मोके पर नहीं पहुचे वही पुलिस ने बयान दर्ज करके आरोपी पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है,,, लेकिन आखिर देखना होगा कि हरियाणा की बदहाल स्वास्थ्य सेवाए लोगो का कब तक दम घोटती रहेगी या फिर विपक्ष को घरने में व्यस्त स्वास्थ्य मंत्री कब तक स्वास्थ्य सेवाओ के सवालों से घिरे रहेंगे !

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 22 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज