प्राइवेट हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल, अवैध रूप से किया जा रहा था संचालन

आगरा (उत्तर प्रदेश)। प्राइवेट हॉस्पिटल को अवैध रूप से चलाए जाने पर इसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। प्राइवेट अस्पताल यशवंत हॉस्पिटल के लाइसेंस कैंसिल की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने मंडलायुक्त की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की। गौरतलब है कि एडीए अस्पताल को खाली करने का नोटिस पहले ही दे चुका है।

यह है मामला

न्यू आगरा निवासी सजनी अग्रवाल की शिकायत पर एडीए ने प्राइवेट यशवंत हॉस्पिटल की जांच की। इसमें भूतल, प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ तल तक बगैर नक्शा पास कराए निर्माण कराने और अवैध रूप से अस्पताल के संचालन का मामला सामने आया। भवन को सील करने के आदेश दिए गए थे।

इसके बाद मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने इसकी जांच के लिए अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल व अपर आयुक्त प्रशासन की विशेष जांच कमेटी का गठन किया। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में शिकायतों को सही पाया। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस कैंसिल कर दिया।

नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगाई

फिलहाल अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। तीन दिन के अंदर पहले से भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन में मरीजों को शिफ्ट नहीं करने पर टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। इस बारे में अस्पताल संचालक को नोटिस भी सांैपा है।

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर