अवैध दवा सप्लायर अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

चंडीगढ़। अवैध दवा सप्लायर अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में पंजाब पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को भारी सफलता हासिल हुई है।

पंजाब एसटीएफ को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित फार्मा फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। यहां अवैध साइकोट्रोपिक पदार्थों के निर्माण और आपूर्ति इकाइयों के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।

दो ड्रग तस्करों की निशानदेही पर पर्दाफाश 

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि यह पर्दाफाश पूर्व में पकड़े गए दो ड्रग तस्करों की निशानदेही पर किया गया। इन तस्करों के नाम तरनतारन के कोट मुहम्मद खान निवासीसुखविंदर सिंह और अमृतसर के गोविंद नगर के जसप्रीत सिंह हैं। इन दोनों आरोपियों को फरवरी में ब्यास से 4.24 लाख नशीली गोलियां और कैप्सूल और एक लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

डीजीपी यादव ने बताया कि पांच राज्यों में फैले नेटवर्क में ऑपरेशन के दौरान कुल सात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपयिों के कब्जे से 70.42 लाख नशीली गोलियां / कैप्सूल, 725 किलोग्राम नशीला ट्रामाडोल पाउडर और 2.37 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

दो ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी के बाद एसपी एसटीएफ विशालजीत सिंह और डीएसपी एसटीएफ वविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से रैकेट के मुख्य सरगना एलेक्स पालीवाल का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा