फर्जी कंपनियों की नकली दवा बेचने वालों पर होगा मुकदमा

झांसी : जिले में फर्जी तरीके से कागजों में कंपनियां चलाकर बाजार में नकली दवा बेचने के मामले में प्रशासन एक बार फिर सख्त हो गया है।शासन ने इसमें सीधे दवा विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही औषधि विभाग विक्रेताओं पर मुकदमा दर्ज कराएगा।

आपको बता दें कि औषधि विभाग समय-समय पर छापेमारी कर दवाओं के नमूने लैब में जांच के लिए भेजता रहता है। झांसी और ललितपुर से एंटीबायोटिक दवाओं के सैंपल कुछ महीनों पहले औषधि विभाग ने लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा था। इस सैंपल में सिफेक्सिम की जो मात्रा लिखी हुई थी वह इस दवा में उनकी मात्रा का मिलान नहीं हो पाया।

इसके बाद झांसी में जिस दवा का सैंपल फेल पाया गया था उस रैपर पर उत्तराखंड का पता लिखा हुआ था। जबकि दूसरी दवा ललितपुर से सैंपल के लिए भेजी गई थी जो हिमाचल प्रदेश की निकली।

इस मामले दोनों जिले के औषधि निरीक्षक को कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया गया है। लेकिन जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो दोनों कंपनियों के पते पर प्लॉट था। वहां के लोगों ने बताया कि यहां किसी कंपनी का कार्यालय नहीं है।

खाद्य सहायक आयुक्त मुकेश पालीवाल ने कहा कि जो कंपनी की दवा जांच में फेल मिल रही है और उनकी बिक्री की जा रही है। ऐसे दवा विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। अब जल्द ही दोनों दवा विक्रेताओं पर मुकदमा करा दिया जाएगा।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट