हिसार एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, पकड़ी गई नशे की बड़ी खेप, नशीली गोलियों-इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

जींद। हिसार एनसीबी ने जींद में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। टीम में नशीली गोलियों और इंजेक्शनों समेत एक तस्कर युवक को गिरफ्तार किया है। युवक दिल्ली से ट्रेन में नशे की खेप लेकर आया था। नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार की टीम ने जींद में रेलवे रोड स्थित विजय-श्याम मंदिर के पास से एक युवक को खेप के साथ गिरफ्तार किया है। उससे प्रतिबंधित एमपीटी किट भी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने कबूल किया है कि वह रात को दिल्ली से ट्रेन में नशे का यह सामान लेकर आया था।

हरियाणा नाकोटिक्स ब्यूरो, हिसार के सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक युवक दिल्ली से नशीली गोलियां लाकर जींद में सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। लोको कॉलोनी निवासी युवक विकास रात को दिल्ली से ट्रेन में नशीली गोलियां लेकर आया था। संदेह के आधार पर उसे रेलवे रोड स्थित मंदिर के पास रोककर उसकी तलाशी ली।

युवक के कब्जे से नारकोटिक्स विभाग की टीम ने ट्रामाजोल के 1440 कैप्सूल, 360 एल्परोजोल की गोलियां, 22 शीशी नशीली दवाइयां, 25 एमपीटी किट, 500 अन्य नशीले इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने युवक की बाइक भी कब्जे में ली है। युवक के खिलाफ शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक यह नशीली दवाइयां जींद में सप्लाई करता था।

  • Related Posts

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

    नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

    पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 5 views
    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 6 views

    दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 6 views
    दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

    अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 7 views
    अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

    क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 8 views
    क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

    दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

    • By Desk
    • October 27, 2026
    • 12 views
    दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली