फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर रेड, दवाइयां सीज 

बीकानेर (राजस्थान)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोड़ा रोड पर स्थित एक अवैध क्लीनिक पर छापामारी की। मौके पर फर्जी चिकित्सक सुभाष नैण एक बच्चे का इलाज करता पाया गया। वहीं, चौधरी मेडिकोज नाम से संचालित दवा दुकान की आड़ में अंदर क्लीनिक चलाया जा रहा था। इसमें मरीजों के लिए तीन बेड लगाए गए थे। यहां फार्मासिस्ट के बिना ही दवाइयां बेची जा रही थी। टीम ने इलाज करने के नाम पर संचालक नैण से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। टीम ने कार्रवाई कर ट्रे में रखे सभी चिकित्सीय उपकरण व बच्चे के इलाज में दी गई दवा जब्त कर क्लीनिक को सील कर दिया। दुकान में मौजूद दवाओं की जांच की गई। अब औषधि अधिनियम 1940 के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की भनक लगते ही नोखा क्षेत्र के सभी झोलाछाप अपनी दुकानें व मोबाइल बंद कर फरार हो गए। एडीसी सुभाष मुठनेजा ने बताया कि चौधरी मेडिकोज पर कार्रवाई के दौरान झोलाछाप डॉक्टर के पास से 35 हजार रुपए की जेनरिक दवाई भी जब्त की गई। साथ ही एक दवा का सैंपल भी लिया गया है। क्लीनिक संचालक सुभाष नैण अवैध रूप से मेडिकल प्रेक्टिस कर रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर शेखचंद चौधरी ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर सुभाष नैण के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Related Posts

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

सिद्धार्थनगर (यूपी)। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी गई है। नशीली दवा तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल सामने आया है। इसने पुलिस की चिंता…

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

बदायूं (यूपी)। लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल सील किए हैं। सहसवान और दहगवां क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की। इन अस्पतालों में मरीज भी भर्ती किए जाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत