भारी मात्रा में टिंचर व प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, 2 गिरफ्तार

हरदोई (उप्र)। बघौली पुलिस ने भारी मात्रा में टिंचर और प्रतिबंधित इंजेक्शन से भरा एक वाहन पकड़ा है। ट्रक से 58 पेटी टिंचर बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी फूलचंद सरोज पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान लखनऊ हरदोई मार्ग पर बघौली चौराहा के पास उन्हें हरदोई की ओर से एक पिकअप नंबर यूपी 32 यूएएन 7446 संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने पिकअप को रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस बल को देखते ही पिकअप चालक भागने लगा। पुलिस ने पिकअप को पीछा करके पकड़ लिया, जिसमें 2 व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस ने पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित टिंचर और 42 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। पिकअप को थाने लाया गया जिसमें 58 पेटी (5800 शीशी) टिंचर और 42 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद मिल। पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम रविंद्र यादव पुत्र शिव बचन यादव व दूसरे व्यक्ति ने संजय यादव पुत्र फूलचंद यादव दोनों लखनऊ निवासी बताया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर धारा 18 / 2020 वह धारा 60 ई एक्स एक्ट व 18 ए 18 बी ,27/28 ए औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई