फर्जी नियुक्ति पत्र पर बन गए फार्मासिस्ट

सोनभद्र। फर्जी नियुक्ति पत्र पर दो लोग सीएचसी में फार्मासिस्ट की नौकरी पा गए। इन्होंने दूसरे जिलों में हुई नियुक्तियों के नाम-पते का इस्तेमाल कर फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे चोपन और नगवां सीएचसी में फार्मासिस्ट की नौकरी हथिया ली। फर्जीवाड़ा सामने आने पर दोनों आरोपी लापता हो गए हैं। सीएमओ एसपी सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी अनुसार करीब आठ माह पूर्व राजीव यादव और संतोष कुमार ने सीएमओ दफ्तर में निदेशालय का नियुक्ति पत्र देकर नौकरी का दावा किया। इसके आधार पर एक को चोपन में और दूसरे को नगवां में तैनाती दी गई। कुछ दिन बाद वेतन देने के लिए सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई। निदेशालय के जिस मेल पर सत्यापन के लिए पत्र भेजा गया था, उससे मिलती-जुलती मेल आईडी से माहभर बाद जवाब भी आ गया। लेकिन, जांच के दौरान पता चला कि वास्तविक मेल आईडी से यह मेल आईडी अलग है। इस पर संबंधित पटल सहायक ने जानकारी सीएमओ को दी। दोबारा सत्यापन कराने पर पता चला कि राजीव यादव और संतोष कुमार के नाम से नियुक्ति पत्र जारी है, लेकिन इसमें से एक एटा और दूसरा किसी अन्य जनपद में नौकरी कर रहा है। सोनभद्र में इस नाम के किसी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। इस पर संबंधितों से जवाब मांगा गया तो वह ड्यूटी से लापता हो गए। सीएमओ ने बताया कि सत्यापन में फर्जीवाड़ा सामने आ गया। उनके खिलाफ एफआईआर के निर्देश दे दिए गए हैं।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 21 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची