एक फार्मासिस्ट के नाम पर 2 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस जारी

सतना (मध्यप्रदेश)। एक फार्मासिस्ट के नाम से दो मेडिकल स्टोर चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जब एक के नाम पर दो ड्रग लाइसेंस बनाए जाने की गहराई से जांच की गई तो पता चला कि फार्मासिस्ट दिलीप कुमार पांडेय कई वर्षों से रक्षा फार्मा ट्रेडर्स रामपुर बघेलान को संभाल रहा है, लेकिन ड्रग इंस्पेक्टर और शहर के नामी शिशु रोग विशेषज्ञ की मिलीभगत से उसी फार्मासिस्ट के नाम का ड्रग लाइसेंस ले लिया। इसकी शिकायत मिलने पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

वहीं, दूसरी ओर जैन मेडिकल के प्रोपराइटर डॉ. राकेश जैन, शिशु रोग विशेषज्ञ अपनी पहुंच का हवाला देते हुए फार्मासिस्ट पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य एवं औषधि विभाग भी संदेह के घेरे में है। आखिर विभाग ने एक फार्मासिस्ट के नाम पर दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस कैसे जारी कर दिए, जब कि उच्च विभाग द्वारा लगातार फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जांच ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा की जाती रही है।

इस बारे में ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम बट्टी का कहना है कि उन्हें इसकी शिकायत मिली है। जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। यदि फार्मासिस्ट या मेडिकल मालिक गलत पाया गया तो उसका लाइसेंस एवं फार्मेसी प्रमाणपत्र को कैंसिल करते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया जाएगा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़