फर्जी मेंटल हॉस्पिटल का पर्दाफाश, 6 मरीज जंजीरों से बंधे मिले

गाजीपुर। फर्जी मेंटल हॉस्पिटल के भंडाफोड़ का मामला सामने आया है। यह अस्पताल 10 सालों से संचालित किया जा रहा था। इस हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे एक मरीज की मौत होने पर इसका भांडा फूटा। हॉस्पिटल की तलाशी लेने पर उसमें 6 मरीज जंजीर से बांधे गए मिले। इन मरीजों को रिहा करा दिया गया है।

यह है मामला

गाजीपुर के जमानिया में सहारा जन कल्याण नाम से एक मेंटल हॉस्पिटल चल रहा है। इस हॉस्पिटल में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। जब स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तो कई राज सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित हो रहा है। यहां पर जंजीरोंं में जकड़े 6 मरीज भी मिले। इन मरीजों को रिहा कर उनके परिजनों के हवाले किया गया है। हालांकि, कार्रवाई के करीब तीन दिन बीत जाने के बाद अभी तक भी इस हॉस्पिटल को सीज नहीं किया गया है।

दस सालों से अवैध रूप से चल रहा अस्पताल

जमानिया के मदनपुरा गांव में चल रहे इस फर्जी हॉस्पिटल में 10 सालों से मानसिक रोगियों का इलाज किया जा रहा है। हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नहीं कराया गया था। इसकी पोल तब खुली, जब बिहार निवासी एक मरीज विकास की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल के संचालक पिता और पुत्र पर 302 का मुकदमा कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

चिकित्सा अधीक्षक जमानिया डॉ. रवि रंजन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। हॉस्पिटल को अभी सीज नहीं किया गया है। जमानिया चिकित्सा अधीक्षक डॉ रवि रंजन ने बताया कि हॉस्पिटल पर विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेजा जा चुका है। अनुमति मिल जाने पर हॉस्पिटल सीज की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस