लैक्मे कंपनी के नाम से बिक रहे नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बरामद किए

बालाघाट। लैक्मे कंपनी के नाम से बाजार में दुकानों पर बिक रहे नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए सामान की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई मुंबई से आई टीम ने कोतवाली पुलिस टीम को साथ लेकर गुजरी बाजार में चार दुकानों पर की।

यह है मामला

बालाघाट शहर में लंबे समय से नामी कंपनी के नाम से नकली सौंदर्य प्रसाधन सामग्री (कॉस्मेटिक प्रोडक्ट) बेचे जा रहे थे। इनमें लैक्मे कंपनी का फाउंडेशन, क्रीम आदि कंपनी के नाम से बेची जा रही थी। पैकिंग और लिखावट एक जैसी दिखने के कारण ग्राहक इन नकली उत्पादों को बेधडक़ खरीद रहे थे।

मुंबई से आई चार सदस्यीय टीम ने बताया कि कंपनी को कापीराइट और नकली उत्पाद बेचने की शिकायत मिली थीं। करीब 12 दुकानों से इन नकली उत्पादों को खरीदकर सैंपल लिए गए और इनकी प्रयोगशाला में जांच की गई। जांच में सारे उत्पाद नकली होने की पुष्टि हुई। इनमें से चार दुकानों को संदिग्ध मानते हुए वहां दबिश दी गई है। इसके बाद मुंबई से लैक्मे कंपनी की जांच टीम बालाघाट पहुंची थी।

आरोपी दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज

टीम ने बालाघाट पुलिस के साथ गुजरी बाजार में चार दुकानों पर दबिश दी। प्रत्येक दुकान से महिलाओं व युवितयों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नकली उत्पादों को जब्त किया गय। इनकी अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये है। जांच टीम ने आरोपी दुकान संचालकों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।

Related Posts

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का मामला सामने आया है। एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम तक सील कर दिया गया है। दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के…

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 12 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 15 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल