फार्मासिस्टों को नहीं मिल पाए स्वास्थ्य मंत्री, की नारेबाजी 

अम्बाला। हरियाणा के सरकारी फार्मासिस्ट संगठन के सदस्यों ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के घर के बाहर मंत्री की अनुपस्थिति में जमकर नारेबाजी की। राज्यभर से आए करीब 300 फार्मासिस्ट अलसुबह स्वास्थ्य मंत्री के घर के निकट इकट्ठा होने शुरू हुए। सवेरे करीब 10 फार्मासिस्ट शास्त्री कालोनी के गेट पर खड़े थे, तभी विज पूर्व नियोजित बैठक में भाग लेने शहर से बाहर चले गए। वापसी के इंतजार में सडक़ के किनारे बैठ गए। करीब 2 बजे कैंडल मार्च करते बाजारों से होते हुए विज के घर पहुंचे तो गेट पर भारी पुलिस बल मौजूद था। फार्मासिस्ट मंत्री को मिलकर ज्ञापन देना चाहते थे परन्तु उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार ज्ञापन लेने आए तो फार्मासिस्ट भडक़ गए और ज्ञापन देने से मना कर दिया । फार्मासिस्ट अड़ गए कि ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को ही देंगे अन्यथा रोड जाम कर देंगे। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जहां पुलिस चौकन्नी हुई वहीं स्वस्थ्य मंत्री के पीए अजय ज्ञापन लेने आये और मंत्री की अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण दिया, साथ ही आश्वस्त किया कि 5 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे मिलवा देंगे। पहले फार्मासिस्ट नहीं माने किन्तु बाद में सहमत हुए कि यदि उस दिन नहीं मिले तो 6 फरवरी 2019 को राज्यभर के सभी सरकारी फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष विनोद दलाल ने फार्मासिस्टों से अपील की कि 5 फरवरी को अपने अपने कार्यालय में छुट्टी की एप्लीकेशन साथ लेकर जाएं। स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता बेनतीजा होने पर सन्देश का इंतजार करें। 6 को राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा का इन्तज़ार करें और एकजुटता का प्रमाण दें। अपनी सभी मांगों को मनवाने के पश्चात ही काम पर लौटेंगे। फिलहाल मौके पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री के पीए एवं तहसीलदार ने फार्मासिस्टों का ज्ञापन लेकर फार्मासिस्टों का आंदोलन समाप्त करवाया।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा